{"_id":"592844394f1c1b812d53625c","slug":"safari-jeep-hanged-in-the-pit-of-pushkar-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्कर घाटी में खाई की ओर लटकी सफारी, अधर में अटकी सांसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुष्कर घाटी में खाई की ओर लटकी सफारी, अधर में अटकी सांसें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 May 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
पुष्कर घाटी में फंसी सफारी जीप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के पुष्कर घाटी में शुक्रवार को एक सफारी जीप अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटक गई। इससे उसमें मौजूद लोगों की सांसें अधर में अटक रही। गनीमत रही कि जीप का आधा हिस्सा सड़क की ओर फंसा रह गया। लोगों ने मदद कर उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। इस हादसे से घाटी में काफी समय तक जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार यह सफारी जीप पुष्कर से अजमेर जा रही थी। जिसमें दो पर्यटक सवार थे। घाटी से गुजरते वक्त सामने से आ रहे एक रोडवेज बस चालक ने खतरनाक मोड़ पर कट मारा। इस पर सफारी कार के चालक ने गाड़ी को बचाने का प्रयास किया तो जीप सुरक्षा दीवार से टकरा गई और उसका आधा हिस्सा खाई में लटक गया और उसमें सवार दो जनों की जान सांसत में आ गई। सूचना मिलने पर पुष्कर पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचा। इससे पहले लोगों ने मदद कर गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद को कार से बाहर निकाला गया। हादसे के कारण तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई। यातायात भी अवरूद्ध हो गया।