{"_id":"59b10b234f1c1be67f8b4a91","slug":"sadhvi-who-was-in-the-ashram-at-midnight-was-murder-to-beaten","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को आश्रम में साध्वी को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात को आश्रम में साध्वी को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo pic
आश्रम में मौजूद एक साध्वी को आधी रात अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई और अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्यारे अभी पुलिस पकड़ से दूर है।
यह मामला है राजस्थान में अलवर जिले के मुंडावर थाना इलाके का है। जहां भगोला गांव में आश्रम में कल भजन कीर्तन का कार्यक्रम था। इसी दौरान साध्वी भी इसी भजन कीर्तन में शामिल हुई थी। इसके बाद वहीं ठहर गई। आज सुबह साध्वी की कमरे में लहूलुहान हालत में लाश मिली। उनके सिर में गहरी चोटों के निशान थे। वारदात का पता चलते ही वहां सनसनी मच गई।
सूचना मिलने पर मुंडावर थानाप्रभारी और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीम को बुलाया गया। मौका मुआयना करने के बाद शव को मुंडावर के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक साध्वी के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Trending Videos
एक युवक को देखा गया था, जो कि साध्वी को लेकर....
हत्या
- फोटो : Demo pic
स्थानीय लोगों का कहना है की कल देर शाम तक एक साध्वी के साथ एक युवक को देखा गया था। जो कि साध्वी को लेकर आश्रम में आया था। वह घटना के वक्त से ही गायब है। पुलिस हत्या में संदेह जताया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि साध्वी की डंडे से पीट—पीटकर मारा गया है। वारदात के बाद भागोला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आश्रम के बाहर स्थानीय लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया और कुछ सामाजिक संगठनों ने शीघ्र ही हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।