{"_id":"594a1a8a4f1c1b7c7a8b46d4","slug":"sadhvi-absconding-in-crores-of-rupees-in-gujarat-arrested-from-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में करोड़ों की ठगी कर फरार साध्वी राजस्थान से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में करोड़ों की ठगी कर फरार साध्वी राजस्थान से गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक मॉल में व्यापारियों से करीब पांच करोड़ रुपए की ठगी कर फरार हुई कथित साध्वी को मंगलवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने राजसमंद जिले में कर फरार आरोपी साध्वी को उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर स्थित गांव नेगड़िया से गिरफ्त में ले लिया।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार साध्वी जयश्री गिरी है। आरोप है कि वह अहमदाबाद में एक मॉल से छह दिन पहले करीब पांच करोड़ की ठगी करके फरार हो गई थी। ठगी की आदतन अपराधी साध्वी जयश्री गिरी को जनवरी 2017 में गुजरात पुलिस ने बनासकांठ जिले से गिरफ्तार किया था। इसके बाद चार जून को कोर्ट ने उसे पैरोल पर रिहा किया गया था। इस दौरान साध्वी जयश्री गिरी ने अहमदाबाद की एक माॅल में व्यापारियों को पांच करोड़ की ठगी को अंजाम दिया।
इसके बाद भागकर राजस्थान में नाथद्वारा शहर में आ गई। इससे पहले भी कथित साध्वी जयश्री गुजरात के पालनपुर में ज्वैलर्स के यहां से सोने की ठगी कर चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने साध्वी को फरार होने में मदद करने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम को आरोपी साध्वी के राजसमंद जिले के देलवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित नेगड़िया गांव में होने की सूचना मिली। तब मंगलवार को पुलिस टीम ने यहां पहुंचकर साध्वी को धरदबोचा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार साध्वी ने पुलिस और आम जन को चकमा देने के लिए अपने पास एक बच्चा भी रख रखा था। वहीं, जानकारी सामने आई है कि अपराध शाखा टीम की कार्रवाई इतने गुप्त तरीके से की गई थी कि स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुजरात पुलिस टीम ने राजस्थान की पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं दी और साध्वी को ले गई।