{"_id":"594ba91b4f1c1b77408b4940","slug":"robbers-arrested-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूटपाट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, 15 दिन में 11 वारदात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर लूटपाट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, 15 दिन में 11 वारदात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले लुटेरों की गैंग का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों की पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी।
शहर पुलिस की स्पेशल टीम ने बृहस्पतिवार को दो कुख्यात अपराधियों को पकड़ा है। इन अपराधियों ने कोटा—उदयपुर—चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक लूट की वारदात करके वाहन चालकों में आतंक मचा रखा था। पुलिस उपाधीक्षक राजेश मेश्राम ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बदमाश मनोज उर्फ बंटी और दानिश को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल और 4 कारतूस भी मिले हैं। दोनों ने पिछले 15 दिन में एक के बाद एक 11 वारदात को अंजाम दिया। हाईवे से गुजरने वाली लग्जरी कारें इन लुटेरों के निशाने पर होती थी। दोनों बदमाश फिर से वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इस बार यह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।