{"_id":"59fc4fe64f1c1b59678b9501","slug":"robbers-are-detained-by-kotwali-police-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तंदूरी रोटी सेंकने वाले ने रची थी कारोबारी के लूट की साजिश, चंद घंटों में पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंदूरी रोटी सेंकने वाले ने रची थी कारोबारी के लूट की साजिश, चंद घंटों में पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Nov 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक हवाला कारोबारी के यहां हमला कर लाखों रुपए लूटने की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। इसकी साजिश शादी पार्टियों में तंदूरी रोटी सेंकने वाले एक बदमाश और उसके करीब छह साथियों ने मिलकर रची थी।
वारदात से करीब तीन दिन पहले गैंग ने मिलकर हवाला कारोबारी के यहां रैकी की। लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरा लगा होने की बात से अनजान बदमाशों ने कल दिनदहाड़े पिस्टल व चाकू दिखाकर दो कर्मचारियों पर हमला किया और तिजोरी में रखे साढ़े तीन लाख रुपए लूटकर भाग निकले।
वारदात के बाद इसी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस गैंग में शामिल एक बदमाश तक पहुंच गई। डीसीपी नार्थ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ बिट्टू उम्र 19 साल निवासी इंदिरा कॉलोनी, शास्त्री नगर है। उससे वारदात में प्रयुक्त 32 बोर की एक पिस्टल और पल्सर बाइक बरामद कर ली है। इसके अलावा पांच—छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। अन्य लुटेरे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

हथियार दिखाकर की दिनदहाड़े लूट, सीसीटीवी फुटेज में दिखे
सीसीटीवी में कैद संदिग्ध लुटेरा
- फोटो : Vishnu Sharma
एएसपी राजेश मील के मुताबिक आरोपी विशाल पेशे से शादी पार्टियों में केटरिंग पार्टी के साथ तंदूरी रोटियां सेंकने का काम करता है। वह आदतन बदमाश है और शास्त्री नगर थाने में विशाल के खिलाफ लूटपाट व छीनाझपटी के तीन मुकदमों में चालान पेश हो चुका है।
रुपयों की जरुरत के लिए विशाल और उसकी गैंग में शामिल लगभग आधा दर्जन साथियों ने मिलकर बाबा हरिश्चंद्र मार्ग में रामचंद्र की गली स्थित हवाला कारोबारी की फर्म की तीन—चार दिनों तक रैकी की और फिर तीन गाड़ियों से होकर वहां पहुंचे।
इनमें चार बदमाश हवाला कारोबारी के आॅफिस में घुस गए और वहां मौजूद सिरोही निवासी कर्मचारी भौमाराम प्रजापति व रणछोड़ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्हें पिस्टल व हथियार दिखाए और तिजोरी में रखे साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब बाइक नंबर व हुलिया सामने आया
loot demo pic
- फोटो : demo pic
फिर अपनी पल्सर बाइक, एक्टिवा स्कूटी और एक अन्य बाइक से भाग निकले। वारदात के बाद एसीपी कोतवाली सुमित कुमार के नेतृत्व में सर्किल के थानाप्रभारियों की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब पल्सर बाइक नंबर व लुटेरों का हुलिया सामने आया।
इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी विशाल को पुलिस ने आज शास्त्री नगर से धरदबोचा। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि लुटेरों ने बड़ी लूट की साजिश रची थी। लेकिन अनुमान के मुताबिक उन्हें रकम हासिल नहीं हुई और हवाला कारोबारी के यहां तिजोरी से सिर्फ साढ़े 3 लाख रुपए ही मिले।