{"_id":"58ba6d464f1c1b7077830e07","slug":"road-accident-at-sikar-road-one-got-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयकारा लगाते हुए खाटूश्याम जी जा रहे इस भक्त की यूं आई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयकारा लगाते हुए खाटूश्याम जी जा रहे इस भक्त की यूं आई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : vishnu sharma
हाथों में ध्वज पताका लिए जय जयकार करते खाटू धाम जा रहे एक पदयात्री की शनिवार को बीच रास्ते में ही सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
यह दर्दनाक हादसा सीकर रोड पर चौमूं से पहले मेगा हाइवे पर टाटियावास टोल प्लाजा के पास हुआ।
दरअसल, आज सुबह कुछ श्रद्धालुओं का एक दल श्याम बाबा की जय जयकार करते हुए जयपुर से खाटूधाम जा रहा था। पैदल यात्रियों का यह जत्था
सीकर रोड पर चौमूं इलाके में टाटियावास टोल नाके के समीप पहुंचा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे एक पैदल यात्री ट्रक के पलटने से चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos
दर्दनाक हादसे को देख मदद में जुटे राहगीर
road accident
- फोटो : vishnu sharma
दुर्घटना के बाद हाइवे पर यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की लंबी कतार लग गई। आसपास मौजूद लोग मदद में जुट गए। आशंका थी कि ट्रक के नीचे भी कोई दबा होगा। इससे चौमूं थाना पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, हाई वे गश्ती दल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक हादसे में मारे गए श्रद्धालु के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक हादसे में मारे गए श्रद्धालु के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।