फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape with two year girl in ajmer rajasthan, that is case

इंसानियत शर्मशार: दो साल की बच्ची के साथ किया ऐसा, सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए

Wed, 14 Feb 2018 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
rape with two year girl in ajmer rajasthan, that is case
- फोटो : Demo Photo
शराब के नशे में वह दो साल की बच्ची को सुनसान जगह पर उठाकर ले गया। इसके बाद उसने इंसानियत को शर्मशार करने वाला ऐसा घिनौना कृत्य किया कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अजमेर से जुड़ा है। यहां के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार दिया। न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा और एक लाख रुपए के जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन

 

अजमेर की एससी एसटी न्यायालय के विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज जैन ने बताया कि 13 नवम्बर 2013 को रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली दो साल की अबोध बच्ची को शराबी हीरालाल उठा कर ले गया। हीरालाल ने उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। बाद में पीड़िता बच्ची के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जैन ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में 12 गवाह और 13 दस्तावेज प्रदर्शित करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने की ये गंभीर टिप्पणी

rape with two year girl in ajmer rajasthan, that is case
गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala

गवाह और दस्तावेज के आधार पर न्यायाधीश बृजमाधुरी शर्मा ने आरोपी हीरालाल को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा व एक लाख रुपए के जुर्मान से दंडित किया।

न्यायाधीश शर्मा ने टिप्पणी की कि दो साल की बच्ची जो बोलना तक नहीं जानती थी, उसके साथ ऐसा घिनौना कर्म करके आरोपी ने मानवीय संवेदनाओं की हत्या की है और मानवता को भी शर्मसार किया है। ऐसे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed