फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape with a minor in alwar rajasthan

नानी को पानी पिलाने गया था वो, फिर 'जो' हुआ उसे जिंदगी भर भूल नहीं पाएगा

Tue, 07 Nov 2017 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Nov 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
rape with a minor in alwar rajasthan
rape demo pic
एक बच्चा अपनी नानी को पानी पिलाने जा रहा था। रास्ते में उसके कुछ ऐसा हुआ, जिसे वो जिंदगी भर भुला नहीं पाएगा। यह बच्चा बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन


अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थानीय गांव के एक व्यक्ति ने अपने आठ वर्षीय भान्जे के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा कुकर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। घटना के बाद बालक का मेडिकल करवाया गया।

पुलिस थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि व्यक्ति का आठ वर्षीय भान्जा रविवार को सुबह 11 बजे अपनी नानी व मां को पानी पिलाने जा रहा था।

बच्चा बेहोश हो गया तो वहीं छोड़कर भाग गया

rape with a minor in alwar rajasthan
अलवर का थाना - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में उसे विश्राम कोली पुत्र कुन्दन कोली मिला। उसने बालक को अकेला पाकर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद बच्चा बेहोश हो गया तो वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया। किसी ने रास्ते में बच्चे के बेहोश पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन भी उसकी हालात देख एक बार तो सकते में आ गए। 

पूरा मामला सामने आने पर विश्राम कोली के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस पर पुलिस थाना प्रभारी ने धारा 377 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने कहा कि आरोपी विश्राम कोली को पकड़ने के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed