{"_id":"594671d84f1c1b9b488b46f1","slug":"rape-with-a-girl-after-facebook-after-friendship-fir-lodge-in-ashok-nagar-thana-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"FB पर दोस्ती: दुष्कर्म का वीडियो बना, कर रहा था ब्लैकमेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
FB पर दोस्ती: दुष्कर्म का वीडियो बना, कर रहा था ब्लैकमेल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर एक परिचित युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना जयपुर की एक युवती को भारी पड़ गया। युवक ने चैटिंग पर नजदीकियां बनाकर युवती को अपने विश्वास में ले लिया और इसके बाद उसे मिलने के बहाने एक होटल में बुलाया। जहां दुष्कर्म कर मोबाइल से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया।
आखिरकार युवती ने शनिवार को अशोक नगर थाने में बलात्कार, मारपीट, अगवा करने और अन्य आपराधिक धाराओं में कोर्ट इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता पोलोविक्ट्री जयपुर की रहने वाली है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी इमरान मोहम्मद उनका रिश्तेदार है। उसने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद इमरान ने चैटिंग कर दोस्ती गांठ ली। इसके बाद उसे महारानी कॉलेज के पीछे अशोक मार्ग स्थित एक होटल में बुलाया। वहां पर आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो व मोबाइल से वीडियो बना लिया।
इसके बाद आरोपित युवक ने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से निकाहनामा पर हस्ताक्षर करवा लिए। पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीया युवती ने अपनी रिपोर्ट में इमरान मोहम्मद के अलावा, कदीर, मोहम्मद हनीफ, नसीम, शाहिल व अन्य खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।