फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape case with a girl in jaipur

यूपी की युवती को अपाइंटमेंट लैटर देने के बहाने ले गया होटल और फिर लूटी अस्मत  

Tue, 04 Apr 2017 12:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 04 Apr 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
rape case with a girl in jaipur
डेमो पिक - फोटो : Demo pic
उत्तरप्रदेश की रहने वाली एक युवती को एक युवक ने मोबाइल फोन पर बातचीत कर असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। फिर अपाइंटमेंट लैटर दिलवाने के बहाने जयपुर के दो होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करने और मोबाइल अश्लील फोटो खींचकर धमकाने का मामला सामने आया है। केस का अनुसंधान सांगानेर सदर थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह कर रहे है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 22 वर्षीया युवती मूल रुप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है। पिछले कुछ सालों से शिवदासपुरा में परिवार के साथ रहती है। उसका कहना है कि वर्ष 2015 में विक्की नाम के युवक ने उसे फोन किया था। बातचीत में विक्की ने युवती को सीतापुरा स्थित क्राउन प्लाजा में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी दिलवाने की बात कही। इसके बाद क्राउन प्लाजा बुलाया। जहां से वह युवती को केब कार से जेएलएन मार्ग पर एक होटल में अपाइंटमेंट लैटर दिलवाने के बहाने ले गया। वहां नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन में अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद भी ब्लैकमेल कर अन्य होटल में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उसकी सगाई शाहिद नाम के  युवक से हो गई। उसने शाहिद को वाकये के बारे में बताया तो वह भी विक्की से मिल गया और फोटो ले लिए। इसके बाद उसने भी होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से उसने किसी को नहीं बताया। अब 2017 में युवती ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में दक्षिण जिले के शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन घटनास्थल सांगानेर सदर का होने से मामला वहां भेज दिया गया। जिससे केस की जांच सांगानेर सदर प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed