{"_id":"592ea36d4f1c1bfb6ebdad2a","slug":"rape-case-with-a-girl-in-jaipur-fir-lodge-in-sanganer-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फिर छोटी बहन को भी बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फिर छोटी बहन को भी बनाया शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 May 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में पढ़ने आई एक युवती से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर देहशोषण करने और फिर उसकी छोटी बहन से भी दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता युवती ने सांगानेर थाने में दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, धमकाने और पोक्सो एक्ट सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
मामले की जांच कर रहे सांगानेर थाने के प्रभारी शिव रतन गोदारा ने बताया कि पीड़िता बहनें मूल रुप से भरतपुर जिले की रहने वाली है। इनमें 21 वर्षीय बड़ी बहन पढ़ाई के लिए दो-तीन साल पहले जयपुर आ गई और यहीं प्रताप नगर में रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई। दोस्ती होने पर उसने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप हैं कि इसके बाद राहुल उसका देहशोषण करने लगा। लेकिन शादी नहीं की। इसके बाद पीड़िता की छोटी नाबालिग बहन भी दसवीं कक्षा पास कर आगे की पढ़ाई करने गांव से जयपुर में छोटी बहन के पास आकर रहने लगी।
आरोप है कि पिछले दिनों पीड़िता की छोटी बहन बीकानेर से परीक्षा देकर प्रताप नगर स्थित कमरे पर लौट रही थी। तभी उसे घर छोड़ने के बहाने राहुल अपने दोस्त के घर ले गया और मारपीट कर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद राहुल के दोस्त शिवराज ने भी नाबालिक से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी राहुल ने फिर से कुछ दिनों पहले ऐसा प्रयास किया तो पीड़िता ने बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी। तब दोनों बहनों ने सांगानेर थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताकर मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। दोनों बहनों के बयान और मेडिकल मुआयना करवाया गया है।