{"_id":"594b80e74f1c1b505a8b45d9","slug":"rape-attempt-by-kidnapping-minor-girl-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में पांच साल की मासूम को अगवा कर रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर में पांच साल की मासूम को अगवा कर रेप की कोशिश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
rape with minor
- फोटो : Demo pic
जयपुर के भांकरोटा इलाके में रहने वाली पांच साल की मासूम से बृहस्पतिवार तड़के दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।
घटना का पता चलने पर एडिशनल डीसीपी रतन सिंह समेत भांकरोटा थानाप्रभारी व अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। दोपहर तक आरोपी का पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार पांच वर्षीया पीड़िता बच्ची अपने माता पिता के साथ भांकरोटा के एक मैरिज गार्डन में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। गुरुवार तड़के करीब चार-पांच बजे के बीच मासूम बच्ची अपने माता पिता के साथ कमरे में सो रही थी। तभी अज्ञात शख्स उस बच्ची को उठाकर गार्डन में ले गया और दुराचार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। इससे बच्ची के माता पिता की नींद खुल गई। वे दौड़कर बाहर आए तब तक आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद बच्ची के पिता ने मैरिज गार्डन संचालक और आसपास के परिचितों को घटना के बारे में बताया। तब सूचना मिलने पर भांकरोटा पुलिस मौके पर पहुंची और अब केस दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है।