फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ram Rahim behind the jail, mother and wife leave the camp, leaving ancestral house in rajasthan

सलाखों के पीछे राम रहीम, मां व पत्नी ने छोड़ा डेरा, पैतृक घर लौंटी

Tue, 29 Aug 2017 05:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 29 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim behind the jail, mother and wife leave the camp, leaving ancestral house in rajasthan
गुरुसर मोडिया गांव - फोटो : google
डेरे में साध्वियों से यौन शोषण के मामले में दोषी डेरा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला कोर्ट ने कल 10—10 साल के कारावास की सजा सुना दी। साथ ही, 15—15 लाख का जुर्माना भी लगाया। इससे रामरहीम अब जेल में बंद सलाखों के पीछे पहुंच चुके है।
विज्ञापन


इससे पहले रामरहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद चार राज्यों में हुए हिंसक उपद्रव के बाद पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने रामरहीम की संपत्ति जब्त कर नुकसान की वसूली करने के आदेश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने कई राज्यों में स्थापित रामरहीम के डेरों को खाली करवा लिया।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों को बाहर खदेड़कर सील कर दिया। इससे डेरा प्रमुख राम रहीम की मां व पत्नी को भी सिरसा स्थित डेरा छोड़ना पड़ गया और वे बीती रात को कुछ कारों के काफिले के साथ राजस्थान के श्रीगंगानगर—हनुमानगढ़ जिले की सीमा पर स्थित गुरुसर मोडिया गांव पहुंची। यहां डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की जन्मस्थली है और पैतृक निवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

​डेरा मुखी के घर का दरवाजा जो खुला रहता है वह अब बंद है....

Ram Rahim behind the jail, mother and wife leave the camp, leaving ancestral house in rajasthan
राम रहीम सजा - फोटो : SELF
अब डेरा प्रमुख की मां व पत्नी इसी गांव में रहेगी। इस गांव की आबादी का अधिकांश हिस्सा श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना इलाके के अंतर्गत में आता है,वहीं कुछ हिस्सा हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना इलाके में आता है। डेरा के स्कूल, हॉस्टल, स्टेडियम, हॉस्पिटल, नाम चर्चा घर सूरतगढ़ इलाके में है।

वहीं, डेरा प्रमुख राम रहीम की कृषि भूमि पर नवनिर्मित आवास गोलूवाला क्षेत्र में आता है। जानकारी के अनुसार डेरा प्रमुख गुरमीत को जेल की सजा होने के बाद उनकी पत्नी हरजीत कौर और मां नसीब कौर चार-पांच वाहनों के काफिले के साथ बीती रात अपने पैतृक गांव गुरुसर मोडिया पहुंच गई।

आनन—फानन में प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि डेरा प्रमुख की पत्नी व मां गुरुसर मोडिया में नवनिर्मित नए डेरे में निवास करेंगी। इसके बाद पुलिस ने भी वहां निगरानी बढ़ा दी है।

डेरा मुखी के घर का मुख्य दरवाजा जो हमेशा खुला रहता है वह अब बंद कर दिया गया है। वहां किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस जाब्ता तैनात है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed