फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajshahi youth shot dead in Tanzania

तंजानिया में राजस्थानी युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 26 Sep 2017 05:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 26 Sep 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
 Rajshahi youth shot dead in Tanzania
मनीष माथुर - फोटो : Amar Ujala
पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया में राजस्थान के एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह युवक चार साल से वहां जॉब कर रहा था। 
विज्ञापन


युवक मनीष माथुर मूल रुप से राजस्थान के जोधपुर जिले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला था। वह पिछले करीब चार साल से तंजानियां में जॉब कर रहा था। इन दिनों वह एक निजी कंंपनी में मेडिकल रिप्रजन्टेटिव था। 

आज वह बैग लेकर आॅफिस से कहीं जा रहा था। तभी  अज्ञात बदमाश आए। जिन्होंने छीनाझपटी कर मनीष से उसका बैग लूटने की कोशिश की, लेकिन मनीष ने हौंसला दिखाते हुए बदमाशों से टक्कर ली। वह निहत्था ज्यादा देर हमलावरों के सामने टिक नहीं सका और बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और उसका बैग लूटकर भाग निकले। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। हत्या की खबर मिलते ही मनीष के जोधपुर स्थित पैतृक घर पर मौजूद परिजनों, रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। अब जल्द ही उसका शव जोधपुर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed