फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajsamand rajasthan Father ruthlessly beating children, video viral on social media

मासूम बच्चों पर पिता ने ढहाए जुल्म, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया एक्शन

Tue, 30 Jan 2018 08:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 30 Jan 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
Rajsamand rajasthan Father ruthlessly beating children, video viral on social media
rajsamand - फोटो : Amar Ujala
मासूम बच्चों के घर में टॉयलेट और शौच करने से गुस्साया एक पिता हैवान बन गया। उसने अपने बेरहमी से पिटाई कर जुल्म ढहाए। इंतहा यहां पार हो गई कि उसने एक बच्चे की गर्दन में फंदा बनाकर उसे लटका दिया।
विज्ञापन


इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग हरकत में आ गया। आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने मामले को गंभीरता से लेकर  प्रसंज्ञान लिया। साथ ही, पुलिस उच्चाधिकारियों को मामले में जेजे एक्ट के तहत बेरहम पिता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तब पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला है राजस्थान के राजसमन्द जिले के देवगढ़ तहसील का। यहां के एक गांव में रहने वाले चैनसिंह के चार बेटियां और एक बेटा है। ये चारों महज दो से पांच साल की उम्र के है। घर में गंदगी करने से नाराज चैन सिंह ने अपने दो बच्चों को डराने के लिए उन्हें रस्सी से बांधकर लकड़ी से बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

Rajsamand rajasthan Father ruthlessly beating children, video viral on social media
rajsamand - फोटो : Demo pic
बताया जा रहा है कि उस वक्त वहां मौजूद चैनसिंह के छोटे भाई ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। करीब डेढ़ मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने मामले राजसमन्द के एएसपी मनीष त्रिपाठी से बात कर तत्काल पीड़ित बच्चों का मेडिकल करवाने और पिता की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वहीं, जिला बाल कल्याण समिति राजसमन्द की अध्यक्ष भावना पालीवाल अपनी टीम के साथ बच्चों की काउंसलिंग करने देवगढ़ पहुंची।

लेकिन चैनसिंह की पत्नी ने इस घटना को सामान्य पारिवारिक मामला बताकर मुकदमा दर्ज करवाने से इंकार कर दिया। तब बाल कल्याण समिति द्वारा जेजे एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया गया। तब देवगढ़ थाना पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही घर से भाग निकले आरोपी चैनसिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed