{"_id":"5a3255a24f1c1b9e678c18d5","slug":"rajsamand-love-jihad-live-murder-case-when-updesh-rana-took-on-deepika-padukone-over-padmavati-row","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इसी शख्स ने धमकाया था दीपिका को, ताजमहल पर किया था विवादित पोस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इसी शख्स ने धमकाया था दीपिका को, ताजमहल पर किया था विवादित पोस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
उपदेश राणा का विवादित बयान
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावती' की हीरोइन दीपिका पादुकोण को धमकियां देकर और ताजमहल पर विवादित पोस्ट कर ये शख्स सुर्खियों में रह चुका है। ताजमहल पर विवादित पोस्ट करने के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आया यह युवा पिछले दिनों ही जेल से रिहा होकर आया था और आज फिर जेल पहुंच गया है।
हम बात कर रहे है हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी उपदेश राणा की, जिसे एक और विवादित काम करने से पहले ही राजस्थान में जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जयपुर में बगरु थाना पुलिस ने शांति भंग में उपदेश को गिरफ्तार किया गया है। जहां से उसे कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने जेल भेजने के आदेश दिए।
उपदेश राणा गत दिनों राजसमंद में लव जिहाद में हुए अफराजुल की हत्या करने वाले आरोपी शंभूलाल रैगर के समर्थन में रैली करने के इरादे से उदयपुर जाने वाला था। वह कल रात जयपुर पहुंचकर अजमेर रोड पर महलां में परिचित के यहां ठहरा था। इसकी सूचना मिलने पर बगरु थाना पुलिस ने उपदेश राणा को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी किए हैं धार्मिक भावनाओं को भड़काने के प्रयास
गिरफ्तार उपदेश राणा
- फोटो : File photo
गौरतलब है कि उपदेश राणा को यूपी पुलिस ने ताजमहल पर विवादित पोस्ट करने के मामले में उपदेश राणा और नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी के साथ अक्टूबर के अंत में लखनऊ से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ आगरा के ताजगंज थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उपदेश राणा व अमित जानी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा था।
यह पूरा मामला उनके फेसबुक पोस्ट से जुड़ा हुआ है। इसी तरह, फिल्म पद्मावती की प्रमोशन के लिए गुजरात के सूरत में एक मॉल में एक विवादित रंगोली बनाई गई थी। करणीसेना के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो उसे मॉल के मैनेजरों ने हटवा दिया था।
बताया जा रहा है कि इसी रंगोली को हटाने के बाद दीपिका पादुकोण ने ट्वीट किया था। इसका सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए उपदेश राणा का एक विडियो वायरल हुआ था।

कहा था - ट्वीट की लड़ाई नहीं लड़ेंगे, लट्ठ की लड़ेंगे
उपदेश राणा
- फोटो : File photo
दीपिका तुम्हें मूवी के प्रचार करने से रंगोली हटाने पर दर्द हो गया और ट्वीट कर दिया। लेकिन फिल्म के जरिए जिनके इतिहास को नष्ट किया जा रहा है, क्या उनके दर्द का अंदाजा तुम्हें नहीं है। आगे वीडियो में राणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि दीपिका हम ट्वीटर की लड़ाई नहीं लड़ते।
जब आत्मसम्मान की बात आएगी तब हम ट्वीट की लड़ाई नहीं लड़ेंगे। लट्ठ की लड़ाई लड़ेंगे। इस भ्रम में मत रहना कि हम बोलते ही है। करते नहीं है। उन तलवारों को जंग नहीं लगी अभी तलवारें ऐसी की ऐसी रखी है। तुम्हारा ये ट्वीट करना बहुत हो गया।
अब तुम पर और भंसाली सहित फिल्म प्रोड्यूसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। राणा ने आगे कहा था कि फिल्म में काम करना तुम्हारा अधिकार क्षेत्र है। लेकिन फिल्म चलेगी या नहीं चलेगी। रिलीज होगी या नहीं यह हमारा काम है।