{"_id":"5a3241594f1c1b96698b8d7c","slug":"rajsamand-love-jihad-live-murder-case-updesh-rana-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर जाने से पहले उपदेश राणा गिरफ्तार, जेल भेजने के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उदयपुर जाने से पहले उपदेश राणा गिरफ्तार, जेल भेजने के आदेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार उपदेश राणा और शंभूलाल रैगर
- फोटो : File photo
राजसमंद लव जिहाद मामले में आरोपी शंभूलाल के समर्थन में आए उपदेश राणा को उदयपुर जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए। राणा की गिरफ्तारी की यह कार्रवाई जयपुर में हुई।
जहां बगरु थाना पुलिस ने उपदेश राणा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुआ उपदेश राणा हिंदू सनातन संघ का राष्ट्रीय पदाधिकारी है।
वह मूलत: उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है और अक्सर सोशल मीडिया के जरिए भड़काउ बयानबाजी करने के मामले में सुर्खियों में रहा है। पिछले दिनों राजसमंद जिले में लव जेहाद मामले में अफराजुल की हत्या के आरोपी शंभूलाल रैगर के समर्थन में उपदेश राणा ने उदयपुर जाने का ऐलान किया था।

Trending Videos
इस तरह से गिफ्तार हुआ उपदेश राणा
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
वहां आज रैली निकालने की सूचना भी थी। इसे लेकर उदयपुर प्रशासन अलर्ट था और वहां नेटबंदी कर दी। डीसीपी अशोक गुप्ता के मुताबिक उपदेश राणा कल अपने समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचा था। यहां से वह अजमेर हाइवे पर बगरु थाना इलाके में महलां के पास अपने एक परिचित के यहां रात को रुका।
उदयपुर पुलिस ने इसकी सूचना जयपुर पुलिस को दी। इसके बाद बगरु थाना पुलिस ने उपदेश राणा को महलां से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया कि बगरु थाना पुलिस ने गिरफ्तार उपदेश राणा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट एसीपी वैशाली नगर के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश किए गए। वहीं, उपदेश राणा की गिरफ्तारी की सूचना पर कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी वैशाली नगर थाने पहुंच गए।