फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajsamand love jihad live murder case updesh rana arrest

उदयपुर जाने से पहले उपदेश राणा गिरफ्तार, जेल भेजने के आदेश

Thu, 14 Dec 2017 02:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 14 Dec 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
rajsamand love jihad live murder case updesh rana arrest
गिरफ्तार उपदेश राणा और शंभूलाल रैगर - फोटो : File photo
राजसमंद लव जिहाद मामले में आरोपी शंभूलाल के समर्थन में आए उपदेश राणा को उदयपुर जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए। राणा की गिरफ्तारी की यह कार्रवाई जयपुर में हुई।
विज्ञापन


जहां बगरु थाना पुलिस ने उपदेश राणा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुआ उपदेश राणा हिंदू सनातन संघ का राष्ट्रीय पदाधिकारी है।
विज्ञापन


वह मूलत: उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है और अक्सर सोशल मीडिया के जरिए भड़काउ बयानबाजी करने के मामले में सुर्खियों में रहा है। पिछले दिनों राजसमंद जिले में लव जेहाद मामले में अफराजुल की हत्या के आरोपी शंभूलाल रैगर के समर्थन में उपदेश राणा ने उदयपुर जाने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से गिफ्तार हुआ उपदेश राणा

rajsamand love jihad live murder case updesh rana arrest
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
वहां आज रैली निकालने की सूचना भी थी। इसे लेकर उदयपुर प्रशासन अलर्ट था और वहां नेटबंदी कर दी। डीसीपी अशोक गुप्ता के मुताबिक उपदेश राणा कल अपने समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचा था। यहां से वह अजमेर हाइवे पर बगरु थाना इलाके में महलां के पास अपने एक परिचित के यहां रात को रुका।

उदयपुर पुलिस ने इसकी सूचना जयपुर पुलिस को दी। इसके बाद बगरु थाना पुलिस ने उपदेश राणा को महलां से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया कि बगरु थाना पुलिस ने गिरफ्तार उपदेश राणा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट एसीपी वैशाली नगर के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश किए गए। वहीं, उपदेश राणा की गिरफ्तारी की ​सूचना पर कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी वैशाली नगर थाने पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed