फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan udaipur Husband commits suicide first he killed wife

मानसिक रोगी था पति, देर रात पत्नी की हत्या कर खुद फंदे से झूलकर दी जान 

Mon, 11 Dec 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 11 Dec 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan udaipur Husband commits suicide first he killed wife
हत्या - फोटो : SELF
मानसिक रूप से कमजोर एक युवक ने आधी रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उस पर कुल्हाड़ी से भी वार किए। इसके बाद सिरफिरे युवक ने घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी पहुंचाया। वहीं, विवाहिता के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दंपत्ति की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। महिला के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात उदयपुर जिले के पलासिया थाना इलाके की है। जहां के गांव लींगड़ी खाट में रहने वाले 35 वर्षीय प्रभुलाल मोचियां ने देर रात कमरे में सो रही 30 वर्षीया पत्नी सुमित्रा की गला दबाकर और कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से थोड़ी दूर पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस वारदात से गांव वाले और दंपत्ति के परिजन सन्न रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के वक्त तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। कल रात तक

Rajasthan udaipur Husband commits suicide first he killed wife
हत्या और खुदकुशी की वजह साफ नहीं - फोटो : Amar Ujala
फलासिया थाना पुलिस ने मृतका सुमित्रा के पीहर वालों को फोन कर बुलाया। जानकारी के अनुसार सड़ा गांव निवासी मृतका सुमित्रा के भाई कैलाश ने अपनी बहन और जीजा की हत्या होने की आशंका जताते हुए ससुर, जेठ और एक देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक दंपति के दो बेटियां और एक बेटा है। रविवार तड़के हुई वारदात के वक्त तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। कल रात तक पीहर पक्ष ने शव नहीं लिया। इससे शवों को झाड़ोल मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रभुलाल की मानसिक हालात पिछले करीब 3-4 माह से खराब चल रही थी। उसका मानसिक चिकित्सालय में उपचार भी चल रहा था।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है, जो कि एक कमरे में रखी थी। हत्या और खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि, बताया जा रहा है कि प्रभुलाल मानसिक बीमार होने से मजदूरी करना छोड़ चुका था। उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed