फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan The dirty game played with the woman in the police checkpoint of the New Year

पुलिस चौकी में महिला के साथ मिलकर गंदा खेल खेलने के आरोपी पुलिसकर्मियों को जेल भेजा

Mon, 01 Jan 2018 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 01 Jan 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan The dirty game played with the woman in the police checkpoint of the New Year
रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
पुलिस चौकी में परिचित महिला के साथ मिलकर गंदा खेल खेलने वाले तीन पुलिसकर्मियों को आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


खाकी को शर्मसार करने वाली ये काली करतूत राजस्थान के बीकानेर जिले में हुई सामने आई थी। श्रीगंगानगर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए महाजन थानान्तर्गत जैतसर पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी हैडकांस्टेबल शिवराम मीणा, कांस्टेबल राकेश कुमार स्वामी और देवीलाल मेघवाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था।

एएसपी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर निवासी मुकेश कुमार जाट ने आरोप लगाया था कि वह जब 22 दिसंबर को अपने दोस्त पवन के साथ लौट रहा था तो रास्ते में तीनों पुलिसकर्मी मिले और उसे जबरन जैतसर चौकी ले आए। 
विज्ञापन

 

कपड़े उतरवाएं और फिर

Rajasthan The dirty game played with the woman in the police checkpoint of the New Year
bribe - फोटो : Demo pic
जैतसर पुलिस चौकी पर इन पुलिसकर्मियों ने युवकों के कपड़े उतरवा दिए और वहां मौजूद परिचित महिला के साथ आपत्तिजनक फोटों खींच लिए। इसके बाद वे मुकदमा दर्ज करने और बाइक छोड़ने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। 

एसीबी ने ​इस शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रेप रचा और फिर घूसखोर कांस्टेबल राकेश ने रिश्वत की रकम में से 10 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इस खेल में दोनों अन्य पुलिसकर्मियों का नाम सामने आया तब एसीबी ने उन्हें भी धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed