{"_id":"5a294e7b4f1c1b87698c0388","slug":"rajasthan-supervisor-of-women-and-child-development-department-arrested-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक और साथी रिश्वत लेते गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक और साथी रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
महिला पर्यवेक्षक अरसी रफीक
- फोटो : Vishnu Sharma
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी में कार्यरत एक महिला पर्यवेक्षक और एक अन्य व्यक्ति को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बिल प्रमाणित करने की एवज में ली गई थी।
टोंक एसीबी के प्रभारी एडिशनल एसपी विजय सिंह के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी टोंक निवासी अरसी रफीक है। वह सेक्टर पीपलू, टोंक में आंगनबाड़ी केंद्र में महिला पर्यवेक्षक है। इसके अलावा दूसरा आरोपी रामावतार विजय है। वह तलाब की पाल, पीपलू का रहने वाला है।
एएसपी ने बताया कि पीपलू में तैनात एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके कार्य के बिल प्रमाणित करने की एवज में महिला पर्यवेक्षक सेक्टर अरसी रफीक और उसका दलाल 2 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।
विज्ञापन
इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर आज परिवादी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रिश्वत लेकर भेजा। परिचित व्यक्ति रामावतार विजय के मार्फत आरोपी महिला पर्यवेक्षक अरशी रफीक ने ज्योंही दो हजार रुपए लिए। तभी एसीबी ने ईशारा मिलते ही आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।