{"_id":"5a5b3c9f4f1c1baf3f8b4d7d","slug":"rajasthan-seven-passengers-death-in-road-accident-in-bharatpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'भगवान' पर टूटा कहर, हादसे में परिवार के चार बच्चों समेत छह रिश्तेदार खोए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'भगवान' पर टूटा कहर, हादसे में परिवार के चार बच्चों समेत छह रिश्तेदार खोए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 Jan 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : Demo pic
राजस्थान के भरतपुर जिले में आज दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हुई है। ये सभी आपस में रिश्तेदार थे।
हिंडौन निवासी भगवान जाटव के बेटे-बेटी और रिश्तेदार भरतपुर के अस्पताल में भर्ती दामाद से मिलने के लिए एसयूवी जायलो में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान मेगा हाइवे पर निर्भान नगला गांव के पास उनकी तेज एसयूवी जाइलो बेकाबू हो कर पलट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा कार का टायर फटने से हुआ। हादसे के बाद कार ने कई पलटियां खाई और उसमे बैठी सवारियां बाहर आ गिरी। हादसे को देखकर वहां क्रिकेट खेल रहे ग्रामीण युवकों और किसानों ने उन्हें संभाला। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें चार आपस में सगे भाई-बहन थे और वे भगवान जाटव की संतान थे। इस हादसे के बाद भगवान जाटव के घर कोहराम मच गया।
हादसे की सूचना मिलने पर बयाना विधायक बच्चूसिंह वंशीवाल, एएसपी भरतपुर प्रकाशचंद, उपाधीक्षक हिमांशु शर्मा व कोतवाली प्रभारी खलील अहमद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Trending Videos
कार चालक बचा वह भी इसलिए...
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
बताया जा रहा है कि इस हादसे में सिर्फ कार चालक की जान बची है। उसने सीट बेल्ट बांध रखी थी। हालांकि, वह भी घायल हुआ है। कोतवाली प्रभारी खलील अहमद के अनुसार मृतकों में चार सगे भाई—बहन है। ये चारों बच्चे हिण्डौन सिटी, करौली जिले के रहने वाले भगवान सिंह जाटव के बच्चे है।