{"_id":"5a8192754f1c1bef7b8b6ca8","slug":"rajasthan-ras-narendra-singh-kulhari-found-dead-in-a-hotel-room-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने से पहले होटल के कमरे में इस हालत में मिले शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली जाने से पहले होटल के कमरे में इस हालत में मिले शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
होटल के बंद कमरे में मृत आरएएस
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक काम से दिल्ली जाने के लिए निकले शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की लाश आज होटल के कमरे में मिलने से सनसनी मच गई।
राजधानी जयपुर के पोलोविक्ट्री के समीप होटल अंबर के एक कमरे में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नरेंद्र सिंह कुलहरी अपने बंद कमरे में मृत हालत में मिले। पुलिस के मुताबिक झुंझुनूं निवासी नरेंद्र सिंह कुलहरी उम्र 58 साल थे। वह तहसीलदार से पदोन्नत होकर आरएएस बने थे।
कुलहरि फिलहाल शिक्षा निदेशालय, बीकानेर में डिप्टी डारेक्टर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि नापासर, बीकानेर के पूर्व सरपंच द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका के संबंध में 15 को सुनवाई होनी थी।

खिड़की से झांककर देखा तो बिस्तर पर अचेत पड़े थे
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
इस पर वह कल अपने अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी के साथ जयपुर आए थे। रविवार को पोलोविक्ट्री के समीप होटल अंबर में दो अलग-अलग कमरे बुक करवाकर ठहर गए।
कल हैड आॅफिस से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले से संबंधित फाईल लेकर होटल आ गए। आज सुबह आरएएस नरेंद्र सिंह और ईओ बृजेश भाटी को दिल्ली के लिए रवाना होना था। सुबह करीब 7 बजे से 9 बजे तक बृजेश ने आरएएस नरेंद्र सिंह को काफी फोन किए। जवाब नहीं मिलने पर बृजेश सोनी खुद कमरे पर आए। काफी देर दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला।

परिजनों के सामने तोड़ा दरवाजा, फिर शव बाहर निकाला
crime
- फोटो : Demo pic
तब होटल प्रबंधन ने कमरे की जालीनुमा खिड़की से झांककर देखा तो नरेंद्र सिंह बिस्तर पर अचेत पड़े थे। तब उन्होंने विधायकपुरी थाने पर सूचना दी। सूचना मिलने पर डीसीपी योगेश दाधीच व विधायकपुरी थानाप्रभारी मनीष चारण समेत आला अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे।
तब नरेंद्र सिंह के स्थानीय रिश्तेदारों को होटल बुलाया गया। तब कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने नरेंद्र सिंह के शव को बाहर निकालकर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आई है।