{"_id":"5a4cb5004f1c1b0d788b68a7","slug":"rajasthan-prisioner-of-murder-case-escapes-from-open-jail-sanganer-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली जेल से फरार हुआ हत्या का दोषी, उम्रकैद की सजा काट रहा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुली जेल से फरार हुआ हत्या का दोषी, उम्रकैद की सजा काट रहा था
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक बंदी खुली जेल से फरार हो गया। घटना से जेल प्रहरियों में हड़कंप मच गया। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तब खुली जेल इंचार्ज शिवदास शर्मा ने सांगानेर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
जानकारी के अनुसार फरार आरोपी राजेंद्र मीणा है। वह अलवर जिले में ग्राम सकट, पुलिस थाना टहला का रहने वाला है। वह हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहा है। अच्छे आचरण के चलते राजेंद्र मीणा को सांगानेर स्थित खुली जेल में शिफ्ट किया गया था।
वह कल सुबह 8 बजे मौका पाकर खुली जेल से चला गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। वहां मौजूद स्टॉफ ने खुली जेल में रहने वाले बंदियों की गिनती की। तब आरोपी राजेंद्र मीणा गायब मिला। यह देखकर जेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश की जा रही है।