फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Police Kabaddi team won gold medal, DGP will give 50 thousand rupees

राजस्थान पुलिस कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, डीजीपी देंगे 50 हजार रुपए का पुरस्कार

Fri, 12 May 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर    
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर     Updated Fri, 12 May 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police Kabaddi team won gold medal, DGP will give 50 thousand rupees
राजस्थान पुलिस कबड्डी टीम - फोटो : Vishnu Sharma
गुजरात कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में सूरत सिटी कबड्डी संघ द्वारा आॅल इण्डिया इन्वीटेशनल कबड्डी टूर्नामेन्ट में राजस्थान पुलिस कबड्डी की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल कर सफलता अर्जित की है। यह प्रतियोगिता 07 से 10 मई तक मोगरा जिला तापी-गुजरात में आयोजित की गई थी। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट से मुलाकात की। 
विज्ञापन


डीजीपी भट्ट ने खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान उन्हें प्रथम स्थान पर रहने एवं स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह हम सबके लिये गौरव की बात है कि इन्वीटेशनल कबड्डी टूर्नामेन्ट में राजस्थान पुलिस के खिलाड़ी न केवल विजेता रहे, बल्कि एक लाख इक्यावन हजार रुपये का इनाम भी जीता है। 
विज्ञापन

डीजीपी ने कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को पुलिस विभाग द्वारा पचास हजार रुपये का विशेष इनाम देने की भी घोषणा की। उन्होंने बेस्ट आल राउण्डर कमल को भी बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी आम्र्ड बटालियन एवं मुख्य खेल अधिकारी ओपी गल्होत्रा ने खिलाड़ियों एवं कबड्डी कोच राजनारायण शर्मा इस विषेष विजय के लिये बधाई देते हुए कहा कि विभाग द्वारा खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये जायेंगे। इस टूर्नामेन्ट में देश की 17 टीमों ने भाग लिया था। यह टूर्नामेन्ट लीग कम नाॅक आउट आधार पर आयोजित किया गया था।

एडीजी ओपी गल्होत्रा ने बताया कि राजस्थान पुलिस टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य मुकाबला राजस्थान पुलिस एवं मध्यप्रदेश की टीम के बीच हुआ। टीम के खिलाड़ी कमल कुमार को टूर्नामेन्ट का बेस्ट आॅल राउंडर घोषित किया गया तथा उन्हें ईनाम स्वरूप एक ट्रॅाफी एवं 5 हजार रूपये प्रदान किये गये। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed