फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan police headconstables been while cheating in promotion exam in jaipur

प्रमोशन की परीक्षा में नकल कर रहे थे पुलिसकर्मी, अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा तो हुआ ऐसा

Tue, 30 Jan 2018 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 30 Jan 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan police headconstables been while cheating in promotion exam in jaipur
- फोटो : Demo pic
स्कूल, कॉलेज या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में नकलचियों के पकड़े जाने की खबर आमतौर मिलती रहती है, लेकिन इस बार पुलिसकर्मी नकल करते पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


मामला राजधानी जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट का है, जहां आज हैडकांस्टेबल से सहायक पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए परीक्षा केंद्र जयपुर में बनीपार्क स्थित पारीक कॉलेज में रखा गया था। एएसआई के 146 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 249 हैडकांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए।  

पहली कार्रवाई, जिसमें नकल करते पकड़े जाने पर गिरी गाज

Rajasthan police headconstables been while cheating in promotion exam in jaipur
exam - फोटो : Demo pic
यहां नकल की सूचना पर कमिश्नरेट के हैडक्वार्टर एसपी गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में गठित उड़न दस्ता वहां दबिश देने पहुंचा। वहां हाल देखकर दस्ता दंग रह गया। परीक्षा हॉल में कोई पुलिसकर्मी किताब तो किसी अन्य साधन से नकल कर प्रश्नों के उत्तर सॉल्व करते हुए नजर आया। 

उड़नदस्ते ने परीक्षार्थी पुलिसकर्मियों के चैकिंग की तो 11 के पास नकल की सामग्री बरामद हुई। इस पर हैडक्वार्टर एसपी गौरव श्रीवास्वत ने कार्रवाई करते हुए इन 11 हैडकांस्टेबल को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। 

वहीं, परीक्षा ले रहे इंस्पेक्टर को नोटिस दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। जिसमें विभागीय पदोन्नति परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर एक साथ 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed