{"_id":"5a6475ac4f1c1b514a8b4bb9","slug":"rajasthan-overload-autoricksaw-fell-down-from-pulia-in-baswara-2-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ओवरलोड आॅटो पुलिया से गिरा, युवती समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ओवरलोड आॅटो पुलिया से गिरा, युवती समेत दो की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 Jan 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों से ओवरलोड आॅटोरिक्शा तेज रफ्तार में बेकाबू होकर एक पुलिया से नीचे आ गिरा। करीब 20 फीट उंचाई से गिरे इस आॅटोरिक्शा में सवार एक युवती समेत दो सवारियों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा सवारियां घायल हो गई।
यह दर्दनाक हादसा राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के सिंगपुरा गांव में हुआ। दुर्घटना में खैरवा निवासी शंकर और सोना पुत्री लक्ष्मण उम्र 20 साल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक खैरवा गांव के रहने वाले प्रकाश के परिचित रिश्तेदार उनकी बहन के यहां शनिवार को सामाजिक भोज में शामिल होने गए थे।
आज सुबह ये सभी लोग आठ सीटर एक आॅटोरिक्शा से खैरवा लौट रहे थे। आॅटोरिक्शा में करीब 14 सवारियां बैठी थी। ओवरलोड आॅटो तेज रफ्तार में मुड़ासेल के पास सिंगपुरा गांव में एक पुल से गुजरते वक्त बेकाबू हो गया और करीब 20 फीट नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
इससे आॅटोरिक्शा में सवार लोगों ने चीख पुकार मचा दी। आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े और घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से घाटोल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें गंभीर घायलों को बांसवाड़ा रैफर कर दिया गया।