फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan murder of a women in illigal relationship and blackmailing in karoli

अवैध संबंधों पर भारी पड़ी रुपयों की मांग, अपनी ही प्रेमिका की कर दी हत्या

Thu, 01 Feb 2018 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 01 Feb 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan murder of a women in illigal relationship and blackmailing in karoli
प्रेमिका की नृशंस हत्या, कट्टे में लाश - फोटो : Amar Ujala
एक महिला और परिचित व्यक्ति के बीच एक साल चला प्रेम प्रसंग महज 60 हजार रुपयों के लिए पहले ब्लैकमेलिंग और फिर प्रेमिका के नृशंस मर्डर पर जाकर खत्म हुआ। शातिराना तरीके से हत्या की वारदात करने वाला प्रेमी आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस ही गया।
विज्ञापन


हत्या की यह वारदात राजस्थान के करौली जिले में कैलादेवी थाना इलाके में मंदिर के समीप 28 जनवरी की रात को हुई थी। पुलिस अधीक्षक करौली अनिल कयाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश प्रजापत (38) मूल रूप से गांव महोली, थाना सदर करौली का रहने वाला है।
विज्ञापन


आरोपी फिलहाल शिवपुरी बी काॅलोनी, गंगापुर सिटी में रहता है। वह चुनाई व ठेकेदारी का काम करता है। वहीं, हत्या की शिकार केशंती पत्नि हरीकेश जोगी निवासी सैनिक नगर, गंगापुर सिटी की रहने वाली थी। वह ठेकेदार प्रकाश के पास मजदूरी करने जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह थी बड़ी वजह, जिस वजह से रची हत्या की साजिश

Rajasthan murder of a women in illigal relationship and blackmailing in karoli
डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
पिछले करीब एक साल से आरोपी प्रकाश और केशंती के बीच नजदीकियां बन गई। इससे प्रकाश उसे तीन-चार बार कैला देवी भी घुमाने लेकर आया था। हत्या के 10-15 दिन पहले केशंती ने प्रकाश से 60 हजार रुपए मांगे। रुपए देने से इनकार करने पर केशंती ने प्रकाश पर दबाव डालते हुए उसे अंजाम भुगतने की धमकियां देते हुए ब्लैकमेल किया। जिससे घबराकर प्रकाश ने केशंती की हत्या की साजिश रची।

योजना के मुताबिक प्रकाश बहाना बनाकर केशंती को 28 जनवरी के दिन कैलादेवी लेकर आया। उसने केशंती को मंदिर में छोड़ा और फिर खेरागढ़वालों की धर्मशाला में किराये पर कमरा लिया। इसके बाद प्रकाश ने केशंती को धर्मशाला के कमरे में ले जाकर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।

आरोपी ने चाकू और प्लास से केशंती के दोनों पैर काटकर चांदी के भारी कडे़ निकाल लिए। फिर वहीं खून लगे हुए शर्ट व मफलर को पीछे बाथरूम के पास फेंक दिया। इसके बाद धर्मशाला के कर्मचारी हरी गोसाईं और वहां आने-जाने वाले वीरेंद्र जाटव के साथ मिलकर एक रजाई में केशंती की लाश को लपेटा।

घर से मजदूरी के लिए निकली थी

Rajasthan murder of a women in illigal relationship and blackmailing in karoli
इतना सब करने के बाद आरोपी प्लास्टिक के कट्टे में लाश को लपेटकर देर रात 11 बजे धर्मशाला के साइड के गेट से लाश को बाहर गली में पटक कर आ गए। इसके बाद कमरा साफ कर खून से सने तकिये-गद्दे गली के बाहर फेंक दिए। अगले दिन 29 जनवरी को गली में प्लास्टिक के कट्टे में महिला की लाश पड़ी होने की सूचना मिली।

तब पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने बारीकी से पड़ताल की। तब धर्मशाला के चैनल गेट के पास खून के निशान मिले। पड़ताल में सामने आया कि केशंती देवी की गुमशुदगी रिपोर्ट 29 जनवरी को थाना गंगापुर सिटी में दर्ज हुई थी। वह घर से मजदूरी के लिए निकली थी। इसके बाद अपनी जगह पुत्रवधू को काम पर लगाकर बिना बताए चली गई थी।

पूछताछ में धर्मशाला के मैनेजर और प्रसाद बेचने वाली एक महिला से अहम जानकारी मिली। तब सीसीटीवी फुटेज में आरोपी प्रकाश का चेहरा भी सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने ओमप्रकाश को गंगापुर सिटी से धरदबोचा। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed