{"_id":"5a49f66f4f1c1bc20a8b5cc5","slug":"rajasthan-jaipur-national-flag-tiranga-was-hoisted-incorrectly-during-new-year-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंदर चल रहा था न्यू ईयर का जश्न, बाहर राष्ट्रीय ध्वज का 'अपमान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदर चल रहा था न्यू ईयर का जश्न, बाहर राष्ट्रीय ध्वज का 'अपमान'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईयर के जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। जश्न में लोग इतने ज्यादा डूबे रहे कि तिरंगा पूरी रात गलत तरीके से लगा रहा। सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों का ध्यान पड़ा तो हंगामा मच गया।
मामला राजस्थान की राजधानी का है। जयपुर के सी-स्कीम स्थित जय क्लब का है। यहां कल रात न्यू ईयर सेलिब्रेशन चल रहा था। यहां कई तरह के झंडे लगाए गए थे, जिनमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी शामिल था। इस तिरंगे को परिसर में गलत तरीके से लटकाया गया था।
पूरी रात जश्न के माहौल में किसी का ध्यान इस पर नहीं गया। इस दौरान लोग आते रहे और जाते रहे, लेकिन इस गलती पर किसी का ध्यान नहीं गया।

रात भर यूं ही रहा
न्यू ईयर
- फोटो : self
आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए धरोहर बचाओ समिति के संरक्षक भारत शर्मा की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने क्लब में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां एकबारगी हलचल मच गई।
बाद में और लोग भी वहां गए और हंगामा होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ समझाईश करने की कोशिश की। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद ध्वज को उतारा गया।
भारत शर्मा ने बताया कि हमने क्लब से बात करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने बात सुनी ही नहीं। ऐसे में हमें पुलिस की मदद लेनी पड़ी। हमने मामला दर्ज करवाया है।