{"_id":"5a57371a4f1c1b07198b4719","slug":"rajasthan-jaipur-massive-fire-broke-out-in-rose-marriage-garden-entertainment-peradise","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहर के नामचीन व महंगे मैरिज गार्डन में भीषण आग, सिलेंडर के धमाकों से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के नामचीन व महंगे मैरिज गार्डन में भीषण आग, सिलेंडर के धमाकों से दहशत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 11 Jan 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
आग ने लिया विकराल रूप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के एक नामचीन और रॉयल शादियों के लिए पहचान रखने वाले मैरिज गार्डन में आज भीषण आग लग गई है। आग इतनी तेज है कि आसपास के दो-तीन मकानों को भी चपेट में ले लिया है।
यह हादसा राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज में बने रोज मैरिज गार्डन में हुआ है, जहां पूरे इलाके में काले धुंए के गुबार छाया हुआ है। आग की लपटों के बीच मैरिज गार्डन में रखे सिलेंडरों में भी धमाके हुए हैं। इससे वहां दहशत मची हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी कि धमाके सिलेंडर फटने से हुए या फिर किसी और ज्वलनशील पदार्थ के फटने की वजह से।
मौके पर तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा है, वहीं शहरी प्रशासन और जयपुर एयरपोर्ट की दमकलें दनदनाते हुए मैरिज गार्डन की ओर दौड़ पड़ी हैं।

मौके पर हैं ये हालात...
रोज मैरिज गार्डन में आग से फैला काला धुंआ
- फोटो : Amar Ujala
रोज मेरिज गार्डन में दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी। काला धुएं का गुबार आसमान की ओर उठा और आसपास के इलाके में फैलने लगा। आग लगते देखकर जवाहर सर्किल पर राहगीरों और वाहन चालकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का दौर जारी है। दमकल के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।
खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का दौर जारी है। दमकल के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।