{"_id":"5a7fdb0a4f1c1b4d588b7ea3","slug":"rajasthan-jaipur-after-robbery-attempted-in-axis-bank-loot-in-branded-watch-showroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती बची पर ब्रांडेड घड़ियों का शोरूम नहीं बच पाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती बची पर ब्रांडेड घड़ियों का शोरूम नहीं बच पाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती तो बच गई, लेकिन उसके ठीक कुछ दूरी पर ही चोरों के गैंग ने ब्रांडेड घड़ियों के एक शोरूम पर धावा बोल दिया। चोर महंगे ब्रांड की घड़ियां चुरा ले गए। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
मामला जयपुर के सी स्कीम के पास एमआईरोड का है। सी स्कीम में हाल ही में एक्सिस बैंक में डकैती होते होते बच गई। डकैती करने आए बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हो गए। अब एमआईरोड के पास जीवन विहार स्थित घड़ियों के एक शोरूम में आठ लोगों ने चोरी कर डाली।
यहां लगे सीसीटीवी में बदमाश नजर आ रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

पांच सौ घड़ियां ले गए
theft
सीसीटीवी में नजर आरहा है कि रात करीब एक बजे के आस पास आठ बदमाश नकाब पहनकर पहुंचे और उन्होंने शोरूम के शटर के ताले तोड़ दिए। उन्होंने शटर ऊंचा किया और अंदर रखी घड़ियां एक बैग में समेट कर भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक जब सुबह शोरूम मालिक पहुंचा तो हालात देखकर उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी। तफ्तीश में सामने आया कि चोर करीब पांच सौ ब्रांडेड घड़ियां चुरा ले गए हैं। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।