{"_id":"5a3781594f1c1bc5668b5b4e","slug":"rajasthan-in-a-road-accident-two-person-were-died-hit-by-car-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने दो राहगीरों को रोंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर फटने से बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने दो राहगीरों को रोंदा, मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तेज रफ्तार कार का कहर दो राहगीरों की जिंदगी लील गया। रफ्तार में चल रही कार का टायर फटा और अनियंत्रित होकर दो राहगीरों को रोंदते हुए चली गई। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
वहीं, मृतकों के घर में कोहराम मच गया। यह दर्दनाक हादसा हुआ राजस्थान के अलवर जिले के सदर थाना इलाके में। जहां अलवर से भिवाड़ी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार रविवार देर शाम चिकानी के पास टायर फटने से बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे ठेली खोमचों वालों को जोरदार टक्कर मारी।
इसके बाद फुटपाथों पर खड़े लोगों को रौंदते हुए निकल गई। इस हादसे में कार की चपेट में आने से कमला कॉलोनी, खैरथल निवासी अनाज व्यापारी 28 वर्षीय अभिषेक व चिकानी निवासी 55 वर्षीय हाजी भूरू खान की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के आक्रोश में खैरथल में आज मंडी बंद रखने का निर्णय
डेमो इमेज
- फोटो : Demo pic
जबकि एक महिला समेत तीन जने गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग निकला। सदर थानाप्रभारी अजय यादव ने बताया कि हादसे में मरने वाले व घायल लोग फुटपाथ पर खड़े थे। हादसे में घायल हुए लोगों में गोलगप्पे की ठेली लगाने वाला राहुल व अंडे की ठेली लगाने वाला श्रीचंद जाटव एवं मनिहारिन चिकानी निवासी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कार को जप्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के आक्रोश में खैरथल में आज मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।