फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan illegal wine smuggling before the New Year, two smugglers arrest in jaipur

न्यू ईयर से पहले लक्जरी कार में अवैध शराब की तस्करी, यूं फंसे तस्कर

Sun, 24 Dec 2017 08:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 24 Dec 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
rajasthan illegal wine smuggling before the New Year, two smugglers arrest in jaipur
गिरफ्तार दोनों कार ड्राइवर - फोटो : Vishnu Sharma
नए साल के जश्न से पहले ही राजधानी में अवैध शराब की सप्लाई के लिए बदमाश नए नए तरीके तलाश कर रहे हैं। ऐसे ही एक स्विफ्ट कार में छिपाकर अवैध शराब की पेटियां ला रहे दो युवक आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने शराब तस्करी के उपयोग में आई दो कार और उसमें छिपा रखी 324 बोतल राॅयल स्टेग व्हीस्की व 24 बोतल राॅयल चैलेंज व्हीस्की जब्त कर ली।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार कार चालक भागचन्द जाट उम्र 21 साल निवासी अमीपुरा थाना फुलेरा और गजेन्द्र सिंह उर्फ गज्जू उम्र 21 साल निवासी गांव ईटावा थाना फुलेरा है। डीसीपी ने बताया कि न्यू ईयर से पहले लगातार सूचना मिल रही थी कि छोटे वाहनो में भी हरियाणा से शराब जयपुर शहर में आ रही है।
विज्ञापन


इस पर एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। आज हरमाड़ा की दौलतपुरा इन्चार्ज सब इंस्पेक्टर हवासिंह को सूचना मिली कि हरियाणा से दो कारों में अवैध शराब तस्करी कर जयपुर लाई जा रही है। इस पर पुलिस ने दो जगहों पर नाकाबंदी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से लेकर आ रहे थे अवैध शराब

rajasthan illegal wine smuggling before the New Year, two smugglers arrest in jaipur
तब दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को चैक किया गया। इसमें एक स्वीफ्ट वीडीआई कार को चैक किया गया। जिसमें अंग्रेजी शराब की 264 बोतल थी। तब चालक गजेन्द्र सिंह उर्फ गज्जू को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में सामने आया कि उसका एक साथी अन्य कार में सवार था। जो कि पहली गाड़ी की चैकिंग के दौरान मौका पाकर निकल गया। तब पुलिस ने हाइवे पर आगे नाकाबंदी करवाकर करणी विहार थाना इलाके में उस कार को पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह अवैध शराब कहां से लेकर आ रहे थे और अब यह शराब कहां सप्लाई की जाने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed