{"_id":"5a7acc524f1c1bf07b8b5fd6","slug":"rajasthan-gun-shot-while-loading-the-gun-at-the-engagement-ceremony-in-bharatpur-one-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सगाई समारोह में चली गोली और मच गया कोहराम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई समारोह में चली गोली और मच गया कोहराम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
बंदूक लोड करते वक्त गोली चल गई
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई समारोह चल रहा था। मेहमानों की आवाजाही हो रही थी। अचानक ये खुशियां काफूर हो गई और कोहराम मच गया।
दरअसल, मेहमानों के स्वागत सत्कार में हवाई फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान बंदूक लोड़ करते समय ट्रिगर दब गया और गोली नजदीक खड़े दूल्हे के नाबालिग भतीजे के सीने के पास जाकर धंस गई। इससे चंद पलों में खुशियां काफूर हो गई और वहां कोहराम मच गया।
यह दर्दनाक घटना हुई राजस्थान में भरतपुर जिले की। जहां नदबई थाना इलाके के लुहासा गांव में रात को नरेश कुमार की सगाई का समारोह चल रहा था। इसी बीच नंगला गांव से समारोह में शामिल होने वधू पक्ष के लोग भी पहुंचे। इन्हीं में मौजूद कोई रिश्तेदार स्वागत सत्कार की खुशियों के बीच हवाई फायरिंग के लिए बंदूक लोड कर रहा था। तभी ट्रिगर दब गया और धमाके की आवाज के साथ गोली चल गई। यह गोली नजदीक खड़े दूल्हे नरेश के नाबालिग भतीजे शिवा के सीने के पास जाकर धंस गई।

आरोपी की पहचान करने में जुटी पुलिस
पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया
- फोटो : Demo pic
गंभीर हालत में शिवा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर नदबई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में मृतक शिवा के परिजनों ने नदबई पुलिस थाने पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों के बयान लेकर आरोपी की पहचान करने में लगी हुई है।