फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bypolls- police caught two man Smuggling wine in ajmer

सेफ्टी टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही थी लाखों की शराब

Tue, 23 Jan 2018 08:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bypolls- police caught two man Smuggling wine in ajmer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को एक ट्रैक्टर के पीछे लगे सेफ्टी टैंकर में छिपा कर ले जाई जा अवैध शराब जप्त की है। यह शराब उपचुनाव से पहले अजमेर में सप्लाई होनी थी। 
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी एन एल राठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध शराब अजमेर लोकसभा चुनाव में सप्लाई होने के लिए लाई जा रही है। इस पर सहायक आबकारी अधिकारी विजय जोशी के नेतृत्व में गेगल टोल नाके पर नाकाबंदी की गई। यहां से गुजर रहे ट्रेक्टर के पीछे सेफ्टी टैंक खाली करने वाला टैंकर जुड़ा हुआ था। उससे जब पूछताछ की तो वह उलझने लगा।
विज्ञापन


इस पर जांच की तो उसमें शराब की पेटियां नजर आई। इस पर ट्रेक्टर चालक व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। राठी ने बताया कि 150 पेटी अंग्रेजी शराब मिली है जो अरूणाचल प्रदेश और पंजाब निर्मित है। इसकी कीमत साढ़े चार लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया यह सामने आया है कि शराब अजमेर के उपचुनाव में ही सप्लाई होनी थी। फिलहाल पकड़े गए हरियाणा निवासी तासिम और उत्तरप्रदेश निवासी तेहसीन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed