{"_id":"5a4f42424f1c1b35338b6982","slug":"rajasthan-attempt-to-murder-of-a-women-in-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़े बोरे में हो रही थी हलचल, खोला तो देखकर रह गए दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर पड़े बोरे में हो रही थी हलचल, खोला तो देखकर रह गए दंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 05 Jan 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
महिला को बोरे में बंद कर फेंका
- फोटो : Demo pic
सड़क पर पड़े बोरे में हलचल देखकर राहगीर रुक गए। हिम्मत कर उसे खोला और फिर जो नजर आया उसे देखकर लोग दंग रह गए।
दरअसल, राजस्थान के धौलपुर जिले राजाखेड़ा बाइपास पर आज एक बोरा पड़ा हुआ था। इसमें हलचल हो रही थी, जिसे देखकर वहां से गुजर रहे लोग ठहर गए। बोरा खोला तो उसमें एक महिला को देखकर लोग दंग रह गए। बोरे में बंद इस महिला के हाथ-पांव बंधे हुए थे। चिल्ला नहीं सके, इसके लिए उसका मुंह भी बांध रखा था। महिला जिंदा थी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक मनियां और राजाखेड़ा थानाप्रभारी मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी इस महिला को तड़पा-तड़पा कर मारने के लिए इस बोरे में बंद कर यहां डाल गए। लेकिन राहगीरों की वजह से महिला की जान बच गई।