{"_id":"5a5b56cc4f1c1b5d268b457b","slug":"rajasthan-alwar-cow-smuggler-attacked-on-a-man-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी बात पर भड़के गो तस्कर, फोड़ दिया युवक का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी सी बात पर भड़के गो तस्कर, फोड़ दिया युवक का सिर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात को एक युवक का गो तस्करों को टोकना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने पत्थर से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया।
मामला अलवर, बहरोड़ कस्बे के मोहल्ला चौबिया का है। यहां के स्थानीय निवासी लोकेश कुमार मीणा ने बताया कि वह रात को लोहड़ी पर्व होने से DJ बजा कर वापस लौट रहा था। गो तस्कर राठौड़ चौक पर टाटा 407 गाड़ी में गोवंश को बैठा रहे थे। जब लोकेश ने कारण पूछा तो पहले तो उन्होंने गोवंश को गोशाला ले जाना बताया।
जब उसने अपने साथियों को फोन करने का प्रयास किया तो एक गो तस्कर ने लोकेश का हाथ पकड़कर सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। लेकिन गो तस्कर गोवंश और वाहन को लेकर भागने में कामयाब हुए।
बताया जा रहा है कि गौ तस्करों के साथ एक स्विफ्ट गाड़ी भी थी, जिसमें सवार तस्करों के सदस्य पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे थे। पीड़ित गौरक्षक ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने भी पीड़ित लोकेश कुमार मीणा का मेडिकल करवाया है।