{"_id":"5a2660af4f1c1b87698bfccf","slug":"rajasthan-a-woman-burnt-alive-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला पर केरोसिन उड़ेल कर जिंदा जलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर केरोसिन उड़ेल कर जिंदा जलाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Dec 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। जहां दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े में कुछ उत्पातियों ने एक महिला पर केरोसिन उड़ेलकर जिंदा जला दिया।
आग की लपटों से घिरी महिला चीखती पुकारती जब इधर—उधर दौड़ने लगी। ये देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद वहां मौजूद अन्य परिजनों ने किसी तरह आग को बुझाकर महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है।
यह मामला राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ थाना इलाके का है। जहां महाराजावास गांव में सड़क बनाने को लेकर दो स्थानीय परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। इसी मनमुटाव के बीच बीती देर शाम को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।

बदला लेने के लिए दरिंदगी एवं हैवानियत की हदें पार
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे के साथ मारपीट की। इसका बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष ने आज दरिंदगी एवं हैवानियत की हद पार कर 30 वर्षीया ममता नामक महिला को जिंदा जला दिया।
महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया। बहरोड़ थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया। बहरोड़ थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।