{"_id":"5a37909a4f1c1bc5668b5b82","slug":"rajasthan-a-man-committed-sucide-dead-body-hanging-on-a-tree-in-dausa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब चल रहे युवक की पेड़ पर लटक रही थी लाश, देखकर उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से गायब चल रहे युवक की पेड़ पर लटक रही थी लाश, देखकर उड़े होश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर युवक की लटक रही लाश
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से लापता एक युवक की रहस्यमय मौत से सनसनी मच गई। अल सुबह इस युवक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में खेत में एक पेड़ पर लटकी मिली।
पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन साथ ही दूसरे पहलुओं पर जांच की जाएगी। इस रहस्यमय मौत का मामला राजस्थान के दौसा जिले में सामने आया है। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त जयरामपुरा गांव निवासी हजारी लाल गुर्जर (27) के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार दौसा बाईपास स्थित पुलिस लाइन के पास एक स्थानीय व्यक्ति अपने खेत में पहुंचा। जहां पेड़ पर एक युवक की लाश रस्सी से फंदे पर लटक रही थी। यह देखकर वह ग्रामीण सन्न रह गया। तब उसने आसपास के लोगों को सूचना दी।

पिछले कुछ दिनों से घर से गायब चल रहा था
सुसाइड
- फोटो : bureau
कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया। शव की शिनाख्त कर पुलिस ने हजारीलाल गुर्जर के परिजनों को सूचना दी। तब वे मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक हजारी लाल अविवाहित था। वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से घर से गायब चल रहा था। इससे पहले भी वह घर से कई बार बिना बताए चला जाता था।