{"_id":"5a785e7f4f1c1ba2268b87e9","slug":"rajasthan-a-child-death-due-to-falling-into-the-dravyavati-river-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द्रव्यवती नदी में गिरने से मासूम की मौत, पतंग लूटने के चक्कर में हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
द्रव्यवती नदी में गिरने से मासूम की मौत, पतंग लूटने के चक्कर में हुआ हादसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को नाले से निकालने के प्रयास
- फोटो : Vishnu Sharma
पतंंग लूटने के प्रयास में 10 साल का एक बालक द्रव्यवती नदी (अमानीशाह नाला) में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने मशक्कत कर बच्चे की लाश को बाहर निकाला।
इससे पहले मौके पर पहुंचे परिजन एकटक लगाए बच्चे के नाले से निकाले जाने की राह देखते रहे, लेकिन ज्योंही उसकी लाश निकाली गई। परिजनों में कोहराम मच गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों खुले नाले में गिरने से डेढ़ साल की मासूम सलीना की मौत हो गई थी।
यह मामला है प्रदेश की राजधानी जयपुर का। 10 वर्षीय मृतक रवि सोनी शास़्त्री नगर इलाके में रहने वाले योगेश सोनी का बेटा था। आज करीब 4 बजे वह अपने साथियों के साथ खेलने गया था। तभी एक कटी पतंग को लूटने के चक्कर में भागते वक्त रवि द्रव्यवती नदी (अमानीशाह नाला) में गिर गया।

Trending Videos
नाले के पानी में डूबता देखकर हल्ला मचा
एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया
- फोटो : Demo pic
उसे नाले के पानी में डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला मचा दिया। तब परिजन और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर शास़्त्रीनगर एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर आ गए। वहीं, सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया।
इसके बाद बच्चे को नाले से निकालने के प्रयास शुरु हुए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। उसे कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
इससे पुलिस को उन्हें हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।