{"_id":"5a4237074f1c1bf61b8b524a","slug":"rajasthan-a-accountant-trap-by-acb-in-jda-taking-bribe-of-5-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीए में फिर भ्रष्टाचार पर एसीबी का वार, पकड़ा गया रिश्वतखोर अकाउटेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेडीए में फिर भ्रष्टाचार पर एसीबी का वार, पकड़ा गया रिश्वतखोर अकाउटेंट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Dec 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर विकास प्राधिकरण में एक बार फिर से भ्रष्टाचार का खेल उजागर हुआ है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक कार्रवाई करते हुए जेडीए में तैनात एक अकाउंटेंट गिरधारी लाल अग्रवाल को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। वह जेडीए के जोन -10 में पदस्थापित है।
यह कार्रवाई एसीबी की जयपुर ग्रामीण टीम ने एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में की गई। रिश्वत की यह रकम एक व्यक्ति को उसके मकान का पट्टा देने की एवज में ली गई। एएसपी नरोत्तम वर्मा के मुताबिक जयपुर निवासी परिवादी को जेडीए से अपने मकान का पट्टा लेना था। काफी समय से पट्टा अटका हुआ था और इसके लिए परिवादी को एक मोटी रकम बतौर लीज राशि जमा करवानी थी।
जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही शिकायतकर्ता परिवादी को उसके मकान का पट्टा आवंटित किया जाना था। एसीबी के मुताबिक यह रिपोर्ट जेडीए के जोन 10 में तैनात अकाउंटेंट गिरधारी अग्रवाल को देनी थी। इसके लिए आरोपी अकाउंटेंट ने लीज राशि कम करने रिपोर्ट पेश करने की एवज में परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
इस पर परिवादी ने एसीबी में शिकायत की। तब रिश्वत की मांग का सत्यापन कर एसीबी टीम ने परिवादी को रुपए लेकर जोन 10 स्थित कार्यालय में भेजा। जहां अकाउंटेंट गिरधारीलाल अग्रवाल ने ज्योंही रिश्वत की रकम ली। तभी ईशारा मिलने पर उसे एसीबी ने धरदबोचा।