{"_id":"5a5353fd4f1c1b1c198b582d","slug":"rajasthaan-news-two-man-death-due-to-incident-makrana-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्बल की खान ने छीनीं दो जिंदगियां, किस्मत से बची छह जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्बल की खान ने छीनीं दो जिंदगियां, किस्मत से बची छह जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्बल की खदान ढहने से आज दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि जबकि किस्मत ने छह जनों की जिंदगी को बचा लिया।
यह मामला है राजस्थान में नागौर जिले के मकराना कस्बे का। यहां कालानाड़ा खनन क्षेत्र में खान नम्बर 23 में आज आठ मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे। इस दौरान खान में मार्बल पत्थर भरभराकर ढहने लगे। यह देखकर वहां काम कर रहे छह मजदूर सतर्क हो गए और वे समय रहते ही खान से बाहर आ गए, लेकिन दो मजदूर वहीं रह गए।
ये दोनों मजदूर कुछ समझ पाते तब तक खान का एक हिस्सा ढह गया। दोनों पत्थरों के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर काफी संख्या में मजदूर और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। बचाव कार्य में जुट गए। देर शाम तक शवों को बाहर निकालने का काम जारी था। इस बीच मकराना थाना पुलिस, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वाले शवों की शिनाख्त बाबूलाल व अर्जुन राम के रुप में हुई है।