फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Posted on Facebook suicide comment, then the wife shot dead Constable

फेसबुक पर पोस्ट किया सुसाइड कमेंट, फिर पत्नी को गोली मार कांस्टेबल ने जान दी

Mon, 02 Oct 2017 12:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 02 Oct 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
Posted on Facebook suicide comment, then the wife shot dead Constable
मृतक मंजीत सिंह के परिवार का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
आर्मंड बटालियन आरएसी में तैनात एक कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। हैरान करने वाली बात यह है कि खुदकुशी से पहले इस आरएसी जवान ने फेसबुक पर एक वॉल पोस्ट की— जिसमें लिखा कि बॉय—बॉय सुसाइड मी एंड माई वाइफ, पूरे होशहवास में।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान में उदयपुर जिले का। जहां प्रताप नगर थाना इलाके के देबारी क्षेत्र में आरएसी बटालियन कैंपस में रहने वाले आरएसी के एक जवान मंजीत सिंह अहलावत ने सर्विस राइफल से रविवार दोपहर को पहले अपनी पत्नी को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


आरएसी का जवान मंजीत सिंह हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला था। वह दिल्ली से ट्रांसफर होकर 17 सितम्बर को अपनी बटालियन के साथ उदयपुर आया था। इसके करीब दस दिन बाद उसकी पत्नी मीनू, पांच साल का बेटा अंश और तीन वर्षीया बेटी पूर्वी भी यहीं आरएसी आवासीय कैंपस में बने क्वार्टर में आकर रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दोनों बच्चों को जल्दी से क्वार्टर से बाहर निकाल दिया और फिर

Posted on Facebook suicide comment, then the wife shot dead Constable
कांस्टेबल मंंजीत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Vishnu Sharma
कल दोपहर को मंजीत सिंह कैंपस परिसर में गार्ड की ड्यूटी पर तैनात था। दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने क्वार्टर की तरफ आ रहा था तब एक हैड कांस्टेबल ने उसे आवाज लगाकर जाने के बारे में पूछा लेकिन मंजीत दौड़ते हुए अपने क्वार्टर में आ गया। 

इसके बाद उसने पहले दोनों बच्चों को जल्दी से क्वार्टर से बाहर निकाल दिया और फिर कमरे में मौजूद पत्नी को सीने में गोली मारी और फिर पलंग पर खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। फायरिंग से हुए धमाके की आवाज सुनकर कैंपस में सनसनी मच गई।

आसपास क्वार्टर में मौजूद लोग निकलकर बाहर आए और फिर पुलिस को सूचना दी। तब एसपी उदयपुर राजेन्द्र प्रसाद गोयल और प्रतापनगर थानाप्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दम्प​त्ति के शवों को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया गया था।

 

यह लिखा सुसाइड नोट और फेसबुक पोस्ट में

Posted on Facebook suicide comment, then the wife shot dead Constable
फेसबुक पर पोस्ट किया सुसाइड कमेंट - फोटो : Amar Ujala
जिनका आज पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल खुदकुशी की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के मुताबिक मरने से पहले कांस्टेबल मंंजीत सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा कि मम्मी-पापा हमें माफ करना। मानसिक तनाव के चलते वह दोनों पति-पत्नी खुदकुशी कर रहे है। आप दाेनों बच्चों और खुद का ध्यान रखना।

इससे पहले मंजीत ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वॉल स्टेटस पोस्ट की। जिसमें सुसाइड के बारे में कमेंट करते हुए लिखा कि बाय-बाय सुसाइड मी एंड माय वाइफ। फिर एक कमेंट और लिखा कि— पूरे होशहवास में। इस घटना से जहां मंजीत के दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं परिजन भी बदहवास है। साथी जवान भी इस घटना से सहमे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed