{"_id":"59e37fa84f1c1b70548b79c4","slug":"policeman-had-to-scramble-in-a-big-way-now-behind-bars","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी से सरेराह हाथापाई करना पड़ा भारी, अब सलाखों के पीछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी से सरेराह हाथापाई करना पड़ा भारी, अब सलाखों के पीछे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों की अवहेलना करने से रोकने पर गुस्साए दो युवकों ने यातायात पुलिस के कांस्टेबल से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यह मामला है राजधानी जयपुर में ट्रांसपोर्ट नगर का। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आजम उम्र 22 साल और इमरान कुरैशी उम्र 23 साल के है। ये दोनों आजाद नगर कच्ची बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर में रहते है। ये दोनों आरोपी गत 13 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से बाइक पर जा रहे थे। इन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसी दौरान यातायात पुलिसकर्मी ताराचंद ने दोनों को रोकने का प्रयास किया।
तब दोनों आरोपियों ने अपनी धौंस जमाते हुए कांस्टेबल ताराचंद से झगड़ा शुरु कर दिया और फिर मारपीट कर वर्दी फाड़कर भाग निकले। इस पर पीड़ित ताराचंद ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी थाने में मारपीट के मामले दर्ज हैं।