{"_id":"5996b1304f1c1b27218b49f3","slug":"police-inspector-caught-by-acb-taking-bribe-for-1-5-lakh-rupees-through-broker-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख रुपए में बिका थानाप्रभारी का ईमान, दलाल के मार्फत रिश्वत लेते अरेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ लाख रुपए में बिका थानाप्रभारी का ईमान, दलाल के मार्फत रिश्वत लेते अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
थानाधिकारी होशियार सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस इंस्पेक्टर और दलाल को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी जयपुर देहात की टीम ने सीकर जिले में की। जहां लक्ष्मणगढ़ थानाप्रभारी होशियार सिंह और दलाल फारुख को गिरफ्तार कर लिया। उनसे रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
एसीबी के अनुसार परिवादी धर्मपाल व रामनिवास ने पिछले दिनों शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि लक्ष्मणगढ़ थाने में दर्ज एक आपराधिक मुकदमे में नाम हटाने की एवज में थानाप्रभारी होशियार सिंह डेढ़ लाख रुपए मांग रहा है। इसके लिए थानाप्रभारी ने फारुख नाम के व्यक्ति से संपर्क करने को कहा, जो कि बिचौलिए का काम करता है।
शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने आज ट्रेप रचा। इसके बाद परिवादी ने दलाल फारुख से संपर्क किया और डेढ़ लाख रुपए लेकर पहुंचे। इसके बाद फारुख उन्हें लेकर थानाधिकारी होशियार सिंह के पास पहुंचा। जहां रिश्वत की रकम लेते हुए ही एसीबी ने थानाप्रभारी होशियार सिंह व दलाल फारुख को रंगे हाथों धरदबोचा। एसीबी ट्रेप की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एसीबी उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा थानाप्रभारी के क्वार्टर की तलाशी भी ली गई।