{"_id":"59df438b4f1c1bda538b6f65","slug":"police-constable-caught-for-taking-bribe-of-rs-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से हुए झगड़े को सुलझाने के लिए ही मांग लिए हजारों, अब हुआ ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी से हुए झगड़े को सुलझाने के लिए ही मांग लिए हजारों, अब हुआ ये
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अजमेर एसीबी के प्रभारी उपाधीक्षक मदनदान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
अजमेर रेंज एसीबी के एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पुरुषोत्तम शर्मा है। वह अजमेर जिले के भिनाय पुलिस थाने में कांस्टेबल है। उसके खिलाफ स्थानीय निवासी मुकेश माली ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उनके परिवार का पड़ौसी से झगड़ा हो गया था। इस पर पड़ौसी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने परिवादी मुकेश माली के भाई भंवर माली को पकड़कर हिरासत में ले लिया।
तब भंवर को अवैध हिरासत से छोड़ने और मामले में राजीनामा करवाकर गिरफ्तार नहीं करने की एवज में बीट कांस्टेबल आरोपी पुरुषोत्तम शर्मा ने चार हजार रुपए रिश्वत की मांग की। सत्यापन के दौरान कांस्टेबल ने आज ज्यों ही चार हजार रुपए लिए। तभी एसीबी की टीम ने इशारा मिलने पर आरोपी कांस्टेबल पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी को देखते ही थाने में हड़कंप मच गया। अब एसीबी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।