{"_id":"5a200dc54f1c1bc8678bee13","slug":"police-caught-a-minor-girl-with-her-mother-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से स्पेशल ट्रेनिंग लेकर आई थी नाबालिग, 'माल पार' करते मां के साथ धरी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब से स्पेशल ट्रेनिंग लेकर आई थी नाबालिग, 'माल पार' करते मां के साथ धरी गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस व टैम्पो में सवारी बनकर अन्य सवारियों का माल पार करने वाली नाबालिग बेटी व उसकी मां अजमेर में क्लॉक टावर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने आरोपी मां को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमाण्ड लिया है। वहीं नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
क्लॉक टावर थाने के उपनिरीक्षक गोपालराम ने बताया कि गत 27 नवम्बर को टैम्पो में सफर कर रही लोहागल निवासी संतोष देवी के बैग से बीस हजार रुपए व सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। इस संबंध में जब जांच की गई तो अलवर निवासी कश्मीरा देवी व उसकी नाबालिग बेटी को वारदात अंजाम देने का प्रयास करते पकड़ा गया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जहां कश्मीरा देवी ने बस व टैम्पो में वारदातें अंजाम देने की बात कबूली।
उसने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी ने पंजाब से इसकी विशेष ट्रेनिंग ली है। उन्होंने जयपुर, अलवर सहित कई जगह वारदातें अंजाम दी है। उपनिरीक्षक गोपालराम ने कहा कि फिलहाल माल बरामद नहीं हो पाया है। जल्द ही माल बरामद कर लिया जाएगा।