{"_id":"599c260a4f1c1b6e078b4792","slug":"police-arrested-23-years-later-for-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 साल तक 'गच्चा' देने के बाद धरा गया गैंगरेप का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
23 साल तक 'गच्चा' देने के बाद धरा गया गैंगरेप का आरोपी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 22 Aug 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुस्त दुरुस्त होने का दावा करने वाली पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को 23 साल बाद पकड़ पाई है। आरोपी इतने साल तक पुलिस को छकाता रहा था।
मामला कोटा का है। कोटा के छावनी इलाके में साल 1994 में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को 23 साल बाद मुख्य आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली है। गुमानपुरा पुलिस ने आरोपी लक्खू सिंह को मध्यप्रदेश के गुना से गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी विजय शंकर शर्मा ने बताया कि लक्खू सिंह व उसके साथी कालू ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। कालू कुछ दिन बाद ही पकड़ा गया था लेकिन लक्खू सिंह 23 साल से पुलिस को गच्चा दे रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने लक्खू सिंह को गुना केंट से धर दबोचा। आरोपी ने पूरे 23 साल गुना में ही फरारी काटी। पुलिस ने आरोपी पर 3 हजार की इनामी राशि भी घोषित कर रखी थी।