फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police arrest four criminals, including illegal arms

पारदी गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, अवैध हथियार सहित 4 गिरफ्तार

Tue, 30 May 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 30 May 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
Police arrest four criminals, including illegal arms
arresting - फोटो : Demo pic
अजमेर जिले में पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई कर चड्डी बनियान गिरोह के नाम से मशहूर पारदी गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह कार्रवाई आदर्श नगर थाना पुलिस ने की।
विज्ञापन


गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार व मिर्च पाउडर जब्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह ने 50 से अधिक वारदातें कबूली है। आईपीएस मोनिका सैन ने बताया कि आदर्श नगर स्थित अंध विद्यालय के पास से वारदात की मंशा में घूम रहे चार पारदी गिरोह के सदस्यों को पकड़ा जबकि एक सदस्य भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने बताया कि गिरोह ने एक मकान में वारदात का प्रयास भी किया था लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो सका। आईपीएस सैन ने कहा कि उक्त गिरोह वारदात के दौरान मिर्च पाउडर का प्रयोग करता है और अपने साथी को छुड़ाने के लिए गुलेल, देशी कट्टा आदि हथियार भी काम में लेते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह गिरोह मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिले का है और अब तक राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, अजमेर सहित कई अन्य स्थानों पर 50 से अधिक वारदातें अंजाम दे चुका है।  गिरोह के सदस्यों के कब्जे से 2 देशी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस, 2 धारदार छुरी, गुलेल और मिर्च पाउडर जब्त किया है। गिरोह के सदस्यों का आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed