फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Play bean in front of the Speaker, Independent councilor dismissed for two year

भरी बैठक में ऐसी बजाई बीन कि पड़ गए लेने के देने

Wed, 19 Jul 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 19 Jul 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
Play bean in front of the Speaker, Independent councilor dismissed for two year
निर्दलीय पार्षद ने बजाई बीन - फोटो : Amar Ujala
नगर परिषद में सुनवाई नहीं होने से खफा निर्दलीय पार्षद ने बैठक के दौरान सभापति का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। इस पार्षद ने सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए सभाति के सामने बीन बजाई। 
विज्ञापन


"भैंस के आगे बीन बजाना" मुहावरे की तर्ज पर बीन की धुन आज भीलवाड़ा नगर परिषद की बोर्ड की बैठक में सुनाई दी। बैठक के दौरान निर्दलीय पार्षद मोहम्‍मद आसिफ अपनी सीट से उठे और सभापति ललिता समदानी के सामने जाकर बीन बजाने लगे।
विज्ञापन


उनकी यह हरकत देख सदन हक्का-बक्का रह गया। सत्तापक्ष ने इसका विरोध किया। तैश में आकर सत्ता पक्ष के कुछ पार्षद मोहम्मद आसिफ को बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। इससे सदन में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सभापति ललिता समदानी ने निर्दलीय पार्षद मोहम्मद आसिफ को दो साल के लिए सदन से निलंबित कर दिया। इसके बाद तो हंगामा और तेज हो गया। कांग्रेस भी निर्दलीय पार्षद के समर्थन में आ गई। इससे सदन में अव्यवस्था की स्थिति हो गई, जिसे देखते हुए सदन की कार्रवाई रुक गई। शोर-शराबे में कौन क्या बोल रहा था, कुछ भी पता नहीं चला पा रहा था।

इस कारण पार्षद ने बजाई बीन, जिससे खड़ा हो गया हंगामा

Play bean in front of the Speaker, Independent councilor dismissed for two year
दो साल के लिए सदन से बर्खास्‍त - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस निर्दलीय पार्षद के निलंबन को वापस लेने की मांग करने लगे और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसे देखते हुए सदन की कार्रवाई का स्थगित कर दी गई।

वार्ड नंबर 28 के पार्षद मोहम्‍मद आसिफ का आरोप है कि भीलवाड़ा नगर परिषद बोर्ड की बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होती। आज बैठक में रोप-वे बनाने को लेकर 10 लाख रुपए पास किए गए हैं, लेकिन गांधी सागर तालाब की मरम्मत के लिए कुछ नहीं किया गया।

इस मुद्दे को उठाया तो सभापति ने अनसुना कर दिया। इस पर उन्होंने बीन बजाकर सोई हुई सभापति को जगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed